फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपालगंज रोड तक दौड़ेगी वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Tue, 28 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने 15131/15132 वाराणसी सिटी–गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के आदेश जारी होने के बाद अब यह ट्रेन गोरखपुर से आगे बढ़कर बहराइच होते हुए नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज रोड स्टेशन तक जाएगी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर को निर्देश दिया गया है कि ट्रेन विस्तार को जल्द से जल्द लागू किया जाए। हालांकि अभी ट्रेन संचालन के तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। लेकिन ट्रेन संचालन की मंजूरी मिलने भर से जिले में खुशी का माहौल है।
सांसद डॉ. आनंद गोंड ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से जारी इस आदेश से बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी, गोरखपुर और पूर्वांचल से सीधी रेल सुविधा मिलेगी। अभी तक नेपाल सीमा तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेन और सड़क मार्ग बदलना पड़ता था। ट्रेन के नेपालगंज रोड तक पहुंचने से धार्मिक, पर्यटन, व्यापार और सीमा क्षेत्र की आवाजाही को नई गति मिलने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि शीघ्र ही संचालन की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
नकहा जंगल, पेपीगंज, कैंपियरगंज, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, पयागपुर, बहराइच, रिसिया, नानपारा, नेपालगंज रोड।

यात्रियों को क्या होगा फायदा

नेपाल सीमा तक पहली सीधी एक्सप्रेस रेल सुविधा।
बहराइच, रिसिया और नानपारा के यात्रियों का सफर होगा आसान।
व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्रा को मिलेगा बढ़ावा। सड़क मार्ग पर निर्भरता होगी कम।
सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें