फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्तों के हमले में घायल वनरोज की मौत

Sun, 14 Apr 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। जंगल से भटक कर ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा बक्शीगांव के बाहर आए वनरोज को रविवार की सुबह कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसे कुत्तों से छुड़ाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन टीम के साथ पहुंचे अब्दुल्लागंज वन रेंज अधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू घायल वनरोज को नवाबगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन रेंज अधिकारी ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल वनरोज की काफी खून बह जाने की वजह से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें