फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दरवाजे का ताला तोड़ चार लाख से अधिक का माल किया पार

Sun, 14 Apr 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। ग्राम पंचायत केतरपुरवा तखवा में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर दो लाख की नकदी समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। हालांकि पुलिस सिर्फ मोबाइल चोरी होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


केतरपुरवा तखवा निवासी संतोष कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार को परिजन खाना खाकर सो रहे थे। इस दौरान चोर घर का ताला तोड़कर दाखिल हुए और लगभग दो लाख की नकदी समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव ने मौके पर जांच पड़ताल की। उपनिरीक्षक ने बताया कि घर से सिर्फ मोबाइल चोरी हुआ है, बाकी घटना संदिग्ध लग रही है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें