फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में यूटीजी की टीम चैंपियन

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को चल रही क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूटीजी क्रिकेट क्लब की टीम चैंपियन रही। गेंदबाजों के कमाल से यूटीजी की टीम ने छह विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच हर्ष व मैन ऑफ द सीरीज गौरव पाठक रहे।
विज्ञापन

शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में सै. नासिर मेंहदी जैदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हिंद क्रिकेट क्लब व यूटीजी क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेला गया। यूटीजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हिंद क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर में मात्र 110 रन का ही लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने खड़ा कर पाई। इसमें दिवाकर सिंह ने 38 रन की लंबी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूटीजी की टीम ने छह विकेट से जीतकर फाइनल मैच पर अपना कब्जा कर लिया। इसमें अक्षय ने 39 रन व हर्ष 26 ने रन की लंबी पारी खेली। मैच में विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि राकेश टेकड़ीवाल रहे। विशिष्ट अतिथि संदीप अग्रवाल व तेज प्रताप सिंह, अमित ठाकुर, निहाल भाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक अटल सिंह ने बताया कि विजेता टीम को 7100 रुपये व उप विजेता टीम को 4100 रुपये का पुरस्कार दिया गया इस मौके पर डीसीए सचिव इसरत महमूद, दिव्यांश, वैभव, अनिकेत, सत्यम, शुभम, नितिन, अभिषेक, अमन पासवान, अशुंमान पांडेय, निखिल, कौशल आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका में आतिक खान व वत्सल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें