फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गर्भवती की मौत पर हंगामा

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामे के बाद जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भर्ती एक गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। सीएमएस मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी रफीउल्ला ने बताया कि उनकी पत्नी सुरैया बेगम (35) को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजन उन्हें लेकर बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रात लगभग दो बजे भर्ती करने के बाद भी किसी चिकित्सक ने उनकी पत्नी का परीक्षण नहीं किया।

काफी प्रयास के बाद जब चिकित्सक पहुंचे, तो उन्होंने जांच कराने के लिए कहा। सभी जांच भोर में ही कराई गई, लेकिन सुबह तक कोई उपचार शुरू नहीं हुआ।



शुक्रवार सुबह 11 बजे जांच और परामर्श के बाद चिकित्सकों ने सुरैया को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह दोपहर बाद तक अस्पताल में ही रखकर इलाज करने की बात कहते रहे, लेकिन समुचित इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस पर परिजन सुरैया को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां देर शाम मौत हो गई। शव लेकर परिजन देर शाम फिर अस्पताल पहुंच गए।


परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा होते देख मेडिकल कॉलेज चौकी के प्रभारी आशुतोष राय और कांस्टेबल नीलेश राय ने मौके पर पहुंच कर गुस्सा भीड़ को किसी तरह काबू में किया।



मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि महिला गंभीर हालत में आई थी और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया। आरोपों की जांच कराई जाएगी। अगर कोई चिकित्सक या कर्मचारी दोषी मिलेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएमएस के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें