फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज के गड़रियनपुरवा में तेंदुए के हमले में बृहस्पतिवार को महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण परिजनों को समझाते रहे। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गड़रियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 35 वर्षीय ममता खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ममता की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने तथा गांव में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की। रात में परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, रामखेलावन पाल, उग्रसेन सिंह और थाना प्रभारी राम गोविंद वर्मा ने परिजनों से बातचीत की। काफी समझाने के बाद परिवार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुआ।
पिंजरे में बकरी बांधी, ट्रैप कैमरे लगाए
घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार देर शाम घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में बकरी को चारे के रूप में रखा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन कर्मियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।
विज्ञापन

रेंजर ने परिजनों को दी सहायता
सुजौली रेंज के रेंजर नीरज श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बताया कि मुआवजे की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें