फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
 मिहींपुरवा में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा ल
विज्ञापन
मिहींपुरवा/बिछिया। सुजौली के कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के बाद उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर मिहींपुरवा स्थित न्यू इंडिया हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 16 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर करिश्मा को न्यू इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसका हीमोग्लोबिन करीब 7.7 ग्राम बताया गया था। पति विकास साहनी का कहना है कि वह उस समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उनकी मां और पड़ोस की एक महिला करिश्मा को अस्पताल लेकर पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि हीमोग्लोबिन कम होने के बावजूद चिकित्सकों ने उन्हें पर्याप्त जानकारी दिए बिना ऑपरेशन कर दिया। करिश्मा ने बेटी को जन्म दिया। नवजात स्वस्थ है, लेकिन ऑपरेशन के बाद करिश्मा की हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों का कहना है कि करीब तीन दिन तक अस्पताल में रखने के बाद हालत अधिक बिगड़ने पर करिश्मा को बहराइच के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लखनऊ के जगरानी अस्पताल ले गए। पति विकास के अनुसार, वहां चिकित्सकों ने बताया कि मरीज की किडनी फेल हो गई है। उन्होंने ऑपरेशन पर भी सवाल उठाए। महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन जान नहीं बचा सके। मंगलवार सुबह करिश्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

संचालक के खिलाफ तहरीर, जांच शुरू

महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर न्यू इंडिया हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। क्षेत्राधिकारी पंहुप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अस्पताल संचालक राजन सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
ऑपरेशन के लिए अधिकृत नहीं है अस्पताल
स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। न्यू इंडिया हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए अधिकृत नहीं है। इस संबंध में सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
सुबह भेजेंगे जांच टीम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि लखनऊ से लौट रहा हूं, नोडल अधिकारी की रिपोर्ट मिली है। सुबह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम मिहींपुरवा भेजकर हर बिंदुओं पर जांच करते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें