फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में दुल्हन के दरवाजे से लौटी बरात, बाइक सवार बहनोई-साले की मौत, टक्कर लगने से हवा में उछले

Fri, 08 May 2026 10:25 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में शादी की खुशियां दर्दनाक हादसे में बदल गईं, जब बारात जा रहे बहनोई और साले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के दरवाजे पहुंची बारात बिना फेरे के लौट गई और परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
बाइक सवार दो लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज-कुंडासर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बहनोई और साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक भाई की शादी में बारात लेकर थाना हुजूरपुर क्षेत्र के गुलहरिया गांव जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बारात में मातम छा गया और बारात बिना फेरे के ही वापस लौट गई।

एक ही बाइक से बरात जा रहे थे

मृतकों की पहचान दीपक (24) पुत्र सागर निवासी समदा बाजार, थाना बौंडी और राकेश (25) पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम बेहटा, थाना बौंडी के रूप में हुई है। राकेश, दीपक का बहनोई था। बताया गया कि दीपक के भाई की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों एक ही बाइक से बारात जा रहे थे।

विज्ञापन


अखनापुर गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस घर में शहनाई बज रही थी, वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बारात को बिना विवाह के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें