फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Mon, 31 Aug 2026 05:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा, बहराइच

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में मीटर गेज की रेल लाइन हुआ करती थी। अब इसे ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के साथ विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे इस क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का संचालन संभव हुआ है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सांसद जगदंबिका पाल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

56 किलोमीटर रेलखंड पर 730 करोड़ रुपये की परियोजना
रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग 56 किलोमीटर लंबे रेलखंड का अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कराया गया है। करीब 730 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई परियोजना में मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। विद्युतीकरण पूरा होने के बाद अब इस रेलखंड पर तेज गति से आधुनिक ट्रेनों का संचालन संभव हो गया है।
विज्ञापन


परियोजना के अंतर्गत यात्रियों और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए 31 सबवे, तीन ओवरब्रिज, तीन प्लेटफार्म, एक फुट ओवरब्रिज, टॉयलेट तथा चार हाईमास्ट जैसी सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही नेपालगंज रोड, नानपारा, रिसिया और मटेरा रेलवे स्टेशनों पर नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण भी कराया गया है।

मुख्यमंत्री बोले - मीटर गेज से ब्रॉड गेज तक पहुंचा क्षेत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में मीटर गेज की रेल लाइन हुआ करती थी। अब इसे ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के साथ विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे इस क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का संचालन संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने विकास और रेल कनेक्टिविटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा “जब पटरी बड़ी होती है, तो रास्ते भी बड़े होते हैं, तब अवसर भी बड़े होते हैं, तो संकल्प भी बड़ा होता है।” उन्होंने कहा कि बड़ी रेल लाइन केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह विकास के नए रास्ते खोलती है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र के लिए वाराणसी तक सीधी रेल सेवा बड़ी उपलब्धि है।

वाराणसी तक सीधी ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत

नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी तक रेल सेवा शुरू होने से रुपईडीहा, नानपारा, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी। धार्मिक, व्यावसायिक, शैक्षिक और अन्य कार्यों से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से इस रेलखंड को ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर आधुनिक रेल सेवा शुरू किए जाने की मांग थी, जो अब पूरी हुई है।

नेपाल में हुई त्रासदी पर दो मिनट का मौन
कार्यक्रम के दौरान नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है। सड़क, रेल, बिजली और अन्य सुविधाओं के विस्तार से सीमावर्ती क्षेत्र अब देश के प्रमुख शहरों से तेजी से जुड़ रहा है।

नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए ट्रेन का संचालन शुरू होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 56 किलोमीटर लंबे रेलखंड के अमान परिवर्तन, विद्युतीकरण और आधुनिक यात्री सुविधाओं पर करीब 730 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद अब इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। 1 सितंबर 2026 से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें