फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच में मां के पास सो रही बच्ची को भेड़िया उठा ले गया, जबड़े में फंसाकर ले गया; सुबह पता चला

Sat, 13 Dec 2025 11:22 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में मां के पास सो रही एक साल की बच्ची को भेड़िया उठाकर खेतों की ओर ले गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
बहराइच में भेड़िए की दहशत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर-4 के मजरे जरूवा में शनिवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बरामदे में मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची को भेड़िया जबड़े में दबोचकर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


रामकुमार की एक वर्षीय पुत्री आरवी अपनी मां रामकुमारी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के अचानक आए भेड़िए ने बच्ची को मां के बगल से उठाया और खेतों की ओर भाग निकला। बच्ची के उठते ही मां की नींद खुली, शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भेड़िया आंखों से ओझल हो चुका था।

एक पहले मायके आई थी महिला 

बताया गया कि रामकुमारी एक दिन पहले ही अपने ससुराल लालापुरवा से मायके जरूवा आई थीं और अगली सुबह यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम खेतों और आसपास के इलाकों में भेड़िए की तलाश में जुटी है।प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी पर महिला के पास पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
5 दिसंबर को बच्चियों पर किया था हमला 

5 दिसंबर को मल्लाहनपुरवा और बबुरी गांव की दो मासूम बच्चियों पर भेड़िये ने हमला कर दिया था। पहली घटना ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरा मल्लाहनपुरवा की है। यहां की निवासी बलिराम की पांच वर्षीय बेटी अनुष्का निषाद अपने घर में सो रही थी तभी एक भेड़िया दबे पांव घर के अंदर घुस आया और बच्ची को मुंह में दबाकर भागने लगा। चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोर सुनते ही भेड़िया कुछ ही दूरी पर बच्ची को छोड़कर अंधेरे में भाग गया। भेड़िये के दांतों के कारण बच्ची के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं।

दूसरी घटना गोड़हिया नंबर एक के बबुरी गांव की है। यहां की निवासी कमलेश कुमार यादव की पांच वर्षीय बेटी सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान भेड़िया उस पर झपटा और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भेड़िया बच्ची को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन निगरानी भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें