फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच के पटाखा बाजार में धमाका, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल... पैकेट गिरने से लगी आग

Mon, 20 Oct 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Fire in the firecracker market: यूपी के बहराइच जिले में सोमवार की शाम पटाखा बाजार में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बहराइच में हादसे से मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीपावली की शाम बहराइच में पटाखे खरीदते वक्त बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा नगर मोहल्ले में पटाखा लेकर उतरते समय युवकों के हाथ से पटाखों का पैकेट गिर गया। नीचे गिरते ही पटाखे तेज आवाज के साथ फटने लगे, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। स्टेशन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज मार्ग किनारे पटाखे की अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। पटाखा विक्रेता अमन गर्ग के मकान से दो युवक पटाखे लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी लड़खड़ाकर गिर गए और पटाखे फट पड़े। तेज धमाके से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी करुणाकर पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहांनचक बंगला पकड़ी गांव निवासी घायल वीरेंद्र (16) पुत्र कमला प्रसाद व मनीष (18) पुत्र अनंत राम को सीएचसी रिसिया भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सीओ पयागपुर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें