बहराइच। जिले में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले के 84 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों से कॉलेजों को भी संबद्ध कर दिया गया है, जिनके छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज भग्गड़वा बाजार, राजकीय इंका रमपुरवा, राजकीय इंका कैसरगंज, महाराज सिंह इंका, आजाद इंका, तारा महिला इंका, आर्य कन्या इंका को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसी तरह रिसिया में श्री सरस्वती इंका, श्यामा देवी बालिका इंका, हुकुम सिंह इंका कैसरगंज, किसान इंटर कॉलेज जरवलरोड, चौधरी सियाराम इंका फखरपुर, प्रयागदत्त पाठक इंका पट्टी, पंडित रामहर्ष विवेकानंद इंका महसी, राहत जनता इंका नानपारा, वैद्य भगवानदीन इंका नानपारा में आरएस इंका शिवपुर, रामजानकी इंका रुपईडीहा, नेहरू स्मारक इंका रुपईडीहा, जवाहरलाल नेहरू इंका नवाबगंज,फूलबख्श सिंह इंका हुजूरपुर, सीमात इंका रुपईडीहा, नवयुग इंका मिहींपुरवा, बलभद्र सिंह इंका ऐरिया, मानस इंका विशुनपुर राहू, सरस्वती विद्या मंदिर इंका माधवपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसी तरह एमजीजी इंका नूरपुर, रामनरायन सिंह इंका खजुरी, मोक्षद्वार इंका कुरसहा, वीर इंका धनुही, सुंदर कन्या इंका भकला, एसआर सीके एचएसएस इंका भकला, एपीके इंका चिरैैयाटांड़, सरदार पटेल इंका कैसरगंज, राष्ट्रीय कृषि इंका स्वराज नगर, रामप्रकाश इंटर कालेज सुहेलवा, स्वामी रामानंद हाईस्कूल अमराई, फामिता गर्ल्स इंका जरवल, मदरसा इस्लामिक जरवल, एबीकेएम जीआईसी कटघरी सिंह, ममतारानी इंका मिहींपुरवा, एसपीवीपी इंका सेमरहना, युसरा हाईस्कूल सोनारी, राम मनोहर लोहिया इंका बभनियावां, बीएमएस कृषि इंका शाहपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है
कैंब्रिज इंका खसहा मोहम्मदपुर, रामलली इंका सिसई हैदर, श्रीनंद इंका पहुंचकट्टा, एसआरकेडी लालता प्रसाद इंका मटेहीकला, एसएमएलके देवी इंका पिपरीमाफी, आईएमडीएनएस इंका भूपगंज, राधेकृष्णा इंका, विशाल शुक्ला इंका बौंवा बाजार, आरएस पांडेय इंका जमोग चरदा, एसआईसी इंका समेरी बाजार, संजय मेमोरियल इंका सोहरवा, अवध बिहारी मेमोरियल इंका भवनियापुर, एलटीएसडीपी इंका मुसल्लमपुर, बनवारीदेवी खुटेहना, पार्वती देवी बरदहा, जगतराम प्रेमा देवी इंका, जय मां काली इंका उर्रा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
माया देवी हाईस्कूल बुलाकीपुरवा, एबी शुक्ला इंका कुरमौरा, मौलवी अयाज खान इंका भखौरामाफी, राम मनोहर लोहिया स्मारक इमलियागंज, सूरज सिंह जगतपाल इंका नगर बैकुंठा, तीरथराम महाराज हाईस्कूल धर्मनपुर, इकरा गर्ल्स कालेज दरगाह, रामसागर शारदा प्रसाद हाईस्कूल खुटेहना, उमादत्त मिश्रा शंकरपुर, जयंती देवी चंदपइया, रामलखन रसूलपुर, निशार शरीफ इंक चित्तौरा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ओमप्रकाश त्रिपाठी इंका शरदपारा, राजकीय इंका लखैया कला, राजकीय इंका चक सौगहना, श्री दीप नरायन इंका सेमरहना, अनीता मौर्या उच्चतर विद्यालय नैनिहा, राज माता रेहुआ इंका बेड़नापुर, राधा मॉडल हाईस्कूल विशेश्वरगंज, मदनी इंका चकपिहानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों से संबद्ध कालेजों की सूची भी जारी कर दी गई है।
14 नवंबर तक ली जाएगी आपत्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद के 84 परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करते हुए बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। परीक्षा की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से सभी को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आवंटन में किसी तरह की आपत्ति के लिए साक्ष्यों के साथ प्रत्यावेदन 14 नवंबर की शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।