अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी
उन्होंने कहा, कि चोरी हुई है, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी है और न ही ऐसी कोई उम्मीद नजर आती है। चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार जनता के पास है और जनता ने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। उनके अनुसार ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय जनता की राय से तय होता है।
गौ संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया
शंकराचार्य ने इस दौरान गौ संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गाय को गौमाता का दर्जा प्राप्त है, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उसे केवल पशु माना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को 'राज्य माता' घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा होने पर उनकी गौरक्षा यात्रा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि गौमाता के समर्थक हैं और जो भी गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाएगा, उसका समर्थन करेंगे।
बहराइच आगमन पर चेतरा स्थित हनुमान मंदिर के पास शंकराचार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उत्तम नगर में उनका अभिनंदन हुआ। इस अवसर पर पं. देवेश चंद्र मिश्र मजनू, पुंडरीक पांडेय, दीपक त्रिवेदी, महेंद्र तिवारी, आदर्श शुक्ला, पूर्व विधायक केके ओझा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक मौजूद रहे।