फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस 40 बोरी खाद ले जा रहे वाहन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा में एक ग्रामीण द्वारा बिना लाइसेंस के खाद बेची जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर वाहन को पकड़ लिया। कस्बे से वाहन पर लदी 40 बोरी खाद बरामद हुई। पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर बरामद खाद व वाहन को सीज कर व्यवसायी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के जरही निवासी ध्रुप पोरवाल उर्वरक बिक्री का काम बिना लाइसेंस के करते हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि व्यवसायी द्वारा खाद दूसरे क्षेत्र में बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोग कर रहे थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों मिहींपुरवा कस्बे में एक पिकअप पर खाद लदी होने की जानकारी पुलिस व कृषि विभाग को मिली। थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला ने बताया कि खाद लदे वाहन को पुलिस थाने लेकर आई। पिकअप से 40 बोरी यूरिया बरामद हुईं। जिला कृषि अधिकारी ने व्यवसायी के विरुद्ध तहरीर दी। थाने के दीवान एपी मौर्या ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। बरामद खाद व वाहन को सीज कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बिना लाइसेंस के उर्वरक की बिक्री कर रहा था, जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें