फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद शिक्षक की सेवा समाप्त, 3 निलंबित

Mon, 15 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिले  एक शिक्षक की सेवा समाप्त करते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया है। जबकि 36 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर उनका वेतन बाधित किया गया है। 
विज्ञापन

बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि मिहींपुरवा के प्राथमिक विद्यालय उर्रा प्रथम के सहायक अध्यापक रवि अरसे से अनुपस्थित थे।

कई नोटिस दी गई। लेकिन उपस्थित नहीं हुए। इस पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। इसके अलावा फखरपुर के सहाबापुर महिपालपुर स्कूल के शिक्षक भिखारीलाल, मिहींपुरवा सेमईबेली के कैलाशनाथ आर्य व नवाबगंज बनकुरी प्राथमिक विद्यालय के शमीम अहमद को निलंबित किया गया है। 

जबकि कार्यों में लापरवाही बरतने पर फखरपुर भौंरी जूनियर विद्यालय के शिक्षक दुर्गा प्रसाद सिंह, बहोरवा के आशीष कुमार, महसी भिरवा की सरिता कुमारी, सुजाता सिंह, टेपरा के कृष्ण कुमार, सर्वेश कुमार, डुढ़वाके अनुराग जायसवाल, गौरा मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, मिहींपुरवा के सियापुरवा के शिक्षक संतोष त्रिपाठी, सेमईबेली के अजीतचंद्र, तिखड़िया के कंधईलाल, राघवेंद्र मिश्र, मोतीपुर के कमलेश कुमार, विवेक कुमार, राजेंद्र सिंहपुरवा के पेशकार, जनकपुर की नीता, विश्राम गांव के रमाशंकर, अमित कुमार मालवीय, विनीत पोखर, मझगवां के सुशील चौधरी समेत 36 का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें