फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबकर युवक की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन ट्रैक्टर से दूसरे गांव होली खेलने जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसुलिया के मजरा महबूब नगर निवासी गुड्डू (28) होली के दिन बुधवार को रंग खेलने के लिए ट्रैक्टर से सेमरहना गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ गांव निवासी परसू व प्रवेश भी बैठे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर पटरी पर पलट गयी। जिससे तीनों उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार पर स्थानीय लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चला रहे गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर से घायल परसू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। प्रवेश को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें