फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भाले से मवेशी को मार डाला, गांव में तनाव

Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुवा में बुधवार को एक समुदाय विशेष के युवक ने मवेशी पर भाले से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना गांव में फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। होली खेल रहे सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ में बुुधवार को एक समुदाय विशेष के युवक ने मवेशी पर भाले से हमला कर दिया जिससे पशु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव के मंदिर पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं घटना की गंभीरता को देेखते हुए प्रभारी महसी एसडीएम संजय कुमार, सीओ जेपी त्रिपाठी, तहसीलदार प्रदुम्न कुमार पटेल नायब तहसीलदार संग्राम सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस दौरान गोवंश के अंतिम संस्कार की जगह को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
वहीं मंदिर के नागा साधू भी मौके पर पहुंच गए। सभी को समझाबुझा कर गोवंश का अंतिम संस्कार करवाया गया। एसओ गणनाथ प्रसाद ने बताया ग्रामीणों की ओर मिली तहरीर के आधार पर गांव निवासी सफी मोहम्मद व अली मोहम्मद समेत आठ के खिलाफ गो हत्या पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई है। अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें