फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कैसरगंज में बेकाबू ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत, चार जख्मी

Mon, 29 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, वहीं एक महिला की मौत हो गई। कैसरगंज थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर निवासी रामकुमार (35) के परिवार में शादी है। शादी को लेकर सोमवार वह अपने ई-रिक्शे से परिवार के साथ शादी की खरीदारी करने के लिए अपने गांव करमुल्लापुर से कैसरगंज बाजार आ रहा था। इसी दौरान कैसरगंज- हुजूरपुर मार्ग पर चकपिहानी गांव के पास सामने से आ रहे टैक्टर-ट्राली को साइड देने के चक्कर में बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शे के नीचे दबकर उसकी पत्नी सुनीता (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं रिक्शे में सवार रामकुमार की बेटियां गुड़िया (16), पिंकी (9) और रामकुमार की बहन उर्मिला (28) घायल हो गई। इन सबको सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। हादसे में रामकुमार को भी हल्की चोटें आई है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्राम पंचायत बालापुर के मजरा चमारनपुरवा निवासी लवकुश पांडेय (19) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त शिवम गुप्ता(20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
मृतक के बड़े भाई संतोष पांडेय ने बताया कि लवकुश को दिल्ली जाना था। इस लिए शनिवार को वह कपड़े खरीदने इकौना गया था, जहां से वापस आते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते दोनो के सिर में गंभीर चोट आईं। धनुही चौकी प्रभारी रामदेव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को फखरपुर थाना क्षेत्र के अरई पुलिया के पास सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार कैसरगंज निवासी इसानुनिशा(45), इसानुनिशा की पुत्री जोहरा(26), मंझारा तौकली के बलराजपुरवा निवासी भोला(32), मरौचा निवासी उपेंद्र कुमार(25), ऑटो चालक स्वामी नारायण(38), रामगांव के जब्दीगांव निवासी गेंदा(35), अशोक कुमार(26) घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा में खेत की रखवाली करने गए किसान की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के छोटे भाई अमिरका प्रसाद ने बताया कि उनका बड़ा भाई संतराम(52) रविवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने गए था। इसी दौरान चक मार्ग से गुजरे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राते बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे।
उसने बताया कि रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का काम हो रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर चालक काफी तेज गति से ट्रैक्टर चला रहे थे। थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के बेटे परशुराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं पयागपुर थाना क्षेत्र में अपनी चाची के साथ घर वापस आ रही खुशनुमा(9) को तेज रफ्तार मार्शल ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल खुशनुमा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
बस की टक्कर से दो नेपाली युवक गंभीर
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रुपईडीहा-नानपारा राजमार्ग पर गंगापुर नहर पुलिया के पास सोमवार को बाइक सवार नेपाली युवकों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे मेें बाइक सवार नेपाल के बांके जिला के वार्ड नंबर- 15 निवासी सलामत(28) व तोहिद(25) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चर्दा पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें