फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में भीड़ बेकाबू, दो महिलाएं बेहोश

Thu, 01 Dec 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंकों में भीड़ बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की बैंकों में गुरुवार को भी कैश नहीं पहुंचा। इसके चलते महसी और फखरपुर में रुपये निकालने बैंक पहुंचे लोग भड़क उठे। नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बहराइच-लखनऊ हाइवे जाम कर दिया। दो घंटे तक चले प्रदर्शन से मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। उधर अन्य बैंकों में बेकाबू भीड़ के बीच धक्कामुक्की से दो महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


सभी बैकों में गुरुवार को अफरातफरी की स्थिति रही। उधर एटीएम पर भी कतारें लगीं रही। रुपये निकालने को लोग लंबी लाइनें में लग घंटों अपनी बारी का इंतजार किया। इससे उनमें नाराजगी भी दिखी। 

पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के इतने दिन बाद भी कैश की कमी दूर नहीं हो पाई है। रुपये निकालने को लेकर बैंक ग्राहकों को रोज जूझना पड़ रहा है। जिले की बैंकों में कैश की किल्लत गुरुवार को भी बरकरार रही। कैश नहीं पहुंचने के कारण खाता धारकों को बैंक कर्मी उनके पैसे का भुगतान नहीं कर सके।
विज्ञापन


शहर के पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में पैसे निकालने के लिए लोगों की कतार लगी रहीं। बैंकों में कैश की कमी के कारण भुगतान नहीं होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। 

फखरपुर की इलाहाबाद बैंक में पैसा की कमी के चलते भुगतान नहीं मिलने पर जमा भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का मुक्की के बीच सबीना और खातूना नाम की दो महिलाएं गिरकर बेहोश हो गईं। आक्रोशित लोगों ने बहराइच-लखनऊ मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसओ छोटक यादव मौके पर पहुंचे भीड़ को समझाकर शांत कराया।

उधर महसी में महाराजगंज की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। इससे आक्रोशित लोग प्रदर्शन करने लगे। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जरवल रोड की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भी यही हालात रहे। पयागपुर की सेंट्रल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा शाखा में अफरा तफरी का माहौल रहा।

नानपारा के बैंकों में भी भुगतान न मिलने के कारण खाताधारक आक्रोशित दिखे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम में भी कैश की कमी के कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कुछ एटीएम में पैसे होने पर लोग घंटों लाइन लगाने को मजबूर रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें