फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गला

विज्ञापन
भतीजी की हत्या के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : भतीजी की हत्या के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली थाना के चफरिया गांव में एक युवक ने बुधवार शाम अपनी नौ माह भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मासूम के शव को कपड़े में लपेटकर कमरे में रखी लकड़ियों के नीचे छिपा दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन बिलख उठे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रीना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उनका देवर सुरेंद्र पाल घर में मौजूद था, जबकि उसकी सास सुनीता आंगन में कपड़े धो रही थीं। रीना की नौ माह की बेटी अंजू बरामदे में सो रही थी। रीना किसी काम से पड़ोस में गई थीं। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटीं तो बेटी चारपाई पर नहीं मिली। इस पर उन्होंने सास से पूछा तो पता चला कि कुछ देर पहले सुरेंद्र बच्ची को गोद में लेकर पुचकार रहा था।

रीना ने जब सुरेंद्र से बेटी के बारे में पूछा तो वह भागने लगा। संदेह होने पर रीना और उनकी सास ने घर में तलाश शुरू की तो अंजू का शव कपड़े में लिपटा हुआ घर में रखी लकड़ियों के ढेर के नीचे दबा मिला। यह देखते ही मां और दादी बिलख पड़ीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृत बच्ची की मां रीना की तहरीर पर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा सुरेंद्र

परिवार के लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसकी शादी हो चुकी है और एक संतान भी है। परिजनों के अनुसार, वह आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें