फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दिल्ली में आजादी के जश्न की गवाह बनेंगी उमा सिंह

Sun, 13 Aug 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
उमा सिंह। -संवाद
विज्ञापन
- कैसरगंज तहसील के रायगढ़ बेहड़ा की रहने वाली हैं उमा
विज्ञापन

- हर घर जल योजना में उत्कृष्ट कार्य करने बनाया गया अतिथि
- प्रदेश से सिर्फ दो महिलाओं का हुआ चयन

बहराइच। जिले की कैसरगंज तहसील के रायगढ़ बेहड़ा निवासी उमा सिंह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित आजादी के जश्न की गवाह बनेंगी। आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए उमा घर से रवाना हो चुकी हैं। उमा सोमवार को अतिथि भवन में रुकेंगी और फिर यहीं से 15 अगस्त के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली
रवाना होंगी।
कैसरगंज तहसील के ग्राम पंचायत रायगढ़ बेहड़ा निवासी उमा सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। शुद्ध पेयजल को लेकर किए गए उमा के प्रयासों के लिए उमा का चयन स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में हुआ है। उमा प्रदेश के उन दो महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें अतिथि के तौर पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के समाराेह में शामिल होने के लिए उमा रविवार की रात बहराइच से लखनऊ रवाना हुईं। उमा दिल्ली में यूपी भवन में ठहरेंगी।
विज्ञापन


इन कारणों से हुआ उमा का चयन
जल जीवन मिशन के देवेश मिश्रा ने बताया कि उमा सिंह कैसरगंज तहसील के रायगढ़ बेहड़ा की रहने वाली हैं। दो वर्ष पूर्व इनके बेटे को डायरिया हो गया। इलाज के बाद भी प्रतिवर्ष डायरिया से उनका बेटा बीमार होने लगा। जानकारी लेने पर चिकित्सक ने इन्हें दूषित जल के प्रयोग से बेटे को बार-बार डायरिया होने की बात बताई। इसके बाद उन्होंने नल के पानी की जांच करवाई। जिसमें पानी दूषित मिला।
विज्ञापन

उमा ने गांव में दूषित जल को लेकर अभियान चलाया और गांव की महिलाओं को जागरुक किया। उमा ने अपने गांव के साथ-साथ दर्जनों अन्य गांवों की महिलाओं को भी दूषित जल के विषय में जागरुक किया और स्वच्छ जल के फायदे गिनाए। उमा के प्रयास से 40 से अधिक परिवार हर घर जल योजना से जुडे। उमा के प्रयास को देखते हुए उमा का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें