फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो युवकों से 3.20 लाख लेकर भेजा दुबई, करनी पड़ी ऊंट चराने की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 3.20 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। दुबई पहुंचने पर पीड़ितों को ऊंट चराने और दिहाड़ी मजदूरी करने पर मजबूर होना पड़ा। ठगी का शिकार होकर लौटे दोनों युवकों ने हरदी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


टेंडवा सिस्टीपुर गांव निवासी मोहम्मद शरीफ और सहादत अली ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मंजीत पाल ने उन्हें दुबई में बेहतर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उसने दोनों से 1.60 लाख रुपये प्रति व्यक्ति लिए। पीड़ितों के मुताबिक, मनजीत पाल ने उन्हें दुबई तो भिजवा दिया, लेकिन वहां वायदे के अनुसार नौकरी नहीं मिली। इस संबंध में हरदी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें