फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल

Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मेहरबान नगर निवासी भोले खां ने बताया कि उनका साला शमशुद्दीन (30) अपने बहनोई शकूर को बाइक पर लेकर सोमवार सुबह गुलालपुरवा जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार-पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को नानपारा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने शमशुद्दीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शमशुद्दीन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर ठकुहरनपुरवा धर्मनपुर क्षेत्र निवासी उमेश सिंह (35) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उमेश को मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई और चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। परिजन घायल को घर वापस लाए, जहां रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रामगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, बाबागंज में सोमवार को अगैया एसएसबी कैंप के पास नानपारा से रुपईडीहा की ओर जा रहे रजनीश गोस्वामी की बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रजनीश के साथ बाइक पर सवार उनकी पत्नी और एक वर्षीय बच्चा भी घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। नानपारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें