फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नहर में नहाते समय डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को बचाया

विज्ञापन
नहर में डूबा युवक व शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
बाबागंज। औरहवा गांव में रविवार शाम नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। इनमें एक को तो बचा लिया गया, जबकि दूसरे युवक की मौत हो गई। उसका शव सोमवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी जुगनू (24) रविवार शाम अपने दोस्त श्रीराम के साथ गांव के पास से गुजर रही नहर में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों युवक पानी में अठखेलियां करते हुए गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। खतरा महसूस होने पर दोनों ने बचाव के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जुगनू गहरे पानी में डूब गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ जुगनू की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह जुगनू का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर नहर में उतराता मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रुपईडीहा रमेश सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नहर में डूबा युवक व शोकाकुल परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें