फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल में बहराइच के श्रमिकों पर चढ़ा टैंकर, दो की मौत

विज्ञापन
दो श्रमिकों की मौत के बाद सुजौली के हजारीपुरवा में शोकाकुल परिवार।  - फोटो : दो श्रमिकों की मौत के बाद सुजौली के हजारीपुरवा में शोकाकुल परिवार।
विज्ञापन
बिछिया। रोजगार की तलाश में नेपाल के धनगढ़ी गए जिले के तीन श्रमिकों पर रात में सोते समय पानी का टैंकर चढ़ गया। इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा धनगढ़ी के पास एक ईंट भट्ठे पर हुआ। मृतकों में एक किशोर शामिल है।
विज्ञापन


सुजौली की बड़खड़िया ग्राम सभा के गुप्तापुरवा निवासी अजय (20), पवन (14) और घूरे (17) रोजगार के लिए सप्ताह भर पूर्व नेपाल गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों धनगढ़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी में सो रहे थे, तभी सोमवार देर रात ईंट भट्ठे का पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। टैंकर ने झोपड़ी में सो रहे तीनों भारतीयों को रौंद दिया। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घूरे का धनगढ़ी के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद नेपाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। हादसे से मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। लेखपाल अरुण कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। एसडीएम राम दयाल ने बताया कि नेपाल प्रशासन से संपर्क साधा गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

बेटे की बातों को याद कर फफक रहे परिजन
हादसे में दम तोड़ने वाले अजय के चाचा अनिल कुमार और पवन के चाचा विनोद ने फफकते हुए कहा कि सप्ताह भर पहले सभी नेपाल गए थे। जाते समय अजय और पवन ने परिवार से वादा किया था कि खूब पैसा कमाउंगा, घर की गरीबी दूर हो जाएगी, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें