फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो गोदाम प्रभारियों पर गबन का केस, निलंबित

Tue, 26 Aug 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राज्य भंडारण निगम के बसंतपुर गोदाम में 81 लाख के अनाज घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में हजारों बोरी अनाज कम मिलने पर दो तत्कालीन गोदाम प्रभारियों पर गबन का केस दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं अलग-अलग समय पर चार अन्य गोदाम प्रभारियों द्वारा भी गबन किए जाने का खुलासा हुआ है, जिनसे अब तक 11.39 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन




राज्य भंडारण निगम अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने कोतवाली देहात में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पीईजी बसंतपुर गोदाम बहराइच में अनियमितता की शिकायत मिली थी, इस पर 18 सितंबर 2024 को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच करवाई गई।

विभागीय जांच में बसंतपुर गोदाम में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से भंडारित किया गया 3880 बोरी चावल और 49 बोरी गेहूं कम मिला। पता चला कि अलग-अलग समय पर तैनात रहे छह गोदाम प्रभारियों ने अनाज का गबन किया है। इससे निगम को 81 लाख 10 हजार 942 रुपये की भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गबन का खुलासा होने के बाद सभी को नोटिस जारी किया गया। तत्कालीन चार गोदाम प्रभारियों से 11 लाख 39 हजार 340 रुपये की वसूली की गई, लेकिन तत्कालीन गोदाम प्रभारी रामनिवास वर्मा (प्राविधिक सहायक) और मो. आलमीन अंसारी (कनिष्ठ कार्यालय सहायक) ने अपने कार्यकाल में हुए गबन के 69 लाख 71 हजार 603 रुपये निगम के खाते में जमा नहीं किए, इस पर दोनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच शुरू
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या राजेश कुमार की तहरीर पर तत्कालीन दोनों गोदाम प्रभारियों के खिलाफ कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कराकर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




किन कर्मचारियों ने कितना किया गबन

- रामनिवास वर्मा, प्राविधिक सहायक एवं तत्कालीन गोदाम प्रभारी – 62,29,199.26
- मो. आलमीन अंसारी, कनिष्ठ कार्यालय सहायक व तत्कालीन गोदाम प्रभारी – 7,42,404.08
- संदीप बाजपेयी, कनिष्ठ कार्यालय सहायक व तत्कालीन गोदाम प्रभारी – 2,85,470.89 (रिकवरी)
- भारती मिश्रा, प्राविधिक सहायक, गोदाम प्रभारी – 4,31,084.27 (रिकवरी)
- सुभाष चंद्र गौतम, भंडारण अधीक्षक, गोदाम प्रभारी – 6,17,179.30 (रिकवरी)
- आशीष कुमार सैनी, भंडारण अधीक्षक, गोदाम प्रभारी – 5,604.20 (रिकवरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें