फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो शातिर चोर गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। पुलिस ने शनिवार रात दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की बाइक समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू सामान बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा रखी थी। चोरों के भय से लोग पूरी-पूरी रात जागने के लिए मजबूर थे। शनिवार रात पुलिस ने दो शातिर चोरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि पकड़े गए बौंडी के जिहुरा मरौचा निवासी नसीम नाऊ तथा हुजूरपुर के चाइन टेड़वा गांव निवासी कमलेश यादव ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक, दो गैस सिलिंडर, दो बैटरियां, तीन सीलिंग फैन, एक इन्वर्टर, एक वाटर पंप तथा पीतल व स्टील के बर्तन बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले सुनसान इलाकों में स्थित बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर घरों में घुसकर कीमती सामान पार कर लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें