फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पयागपुर व दरगाह से दो किशोरियां लापता

Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर और दरगाह क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। एक किशोरी स्कूल से घर नहीं लौटी, जबकि दूसरी मां से मिलने जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पयागपुर के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है, मामले की जांच की जा रही है।


उधर, दरगाह क्षेत्र के बख्शीपुरा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 15 वर्षों से चंडीगढ़ में रहती हैं। कुछ दिन पहले वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई थीं। उनकी बेटी शहर स्थित मकान में रिश्तेदारों के पास रह रही थी। मंगलवार को वह मां से मिलने के लिए पयागपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद नहीं लौटी।


महिला ने चंडीगढ़ निवासी एक युवक पर बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें