फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमा पर दो तस्कर पकड़े, 28 लाख की स्मैक बरामद

Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख रुपये है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में अरसे से स्मैक तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। उसी के चलते एसएसबी की टीम के साथ देर रात सीमा पर पेट्रोलिंग की गई। संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान नोमेंसलैंड के पिलर संख्या 651/2 के पास संदिग्ध हालात में मोहम्मद रिजवान, निवासी मोहल्ला साकेत नगर, रुपईडीहा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संयुक्त गश्त के दौरान टीम ने पिलर संख्या 651/11 के पास भारतीय क्षेत्र से एक और तस्कर गोपी, निवासी वार्ड नंबर 08, साकेत नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 28 लाख के आसपास है। संयुक्त पेट्रोलिंग में पुलिस, एसएसबी 42वीं बटालियन के जवान, डॉग स्क्वॉड शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें