फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किराये के कमरे से दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात इलाके में किराये के मकान में रह रही दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गई हैं। परिजनों ने चार अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैरीघाट के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को कोतवाली देहात में तहरीर देकर कहा है कि उसकी बड़ी बहन कोतवाली देहात इलाके में किराये के मकान में रहकर ओटी टेक्नीशियन का कोर्स कर रही थी। वहीं, छोटी बहन नीट की तैयारी के लिए गत दो मई को बड़ी बहन के पास आई थी। दो मई को शाम 7:40 बजे परिवार की अंतिम बार दोनों से से बात हुई थी, जिसमें सब कुछ सामान्य था।

इसके बाद तीन मई की सुबह से दोनों बहनों का मोबाइल फोन बंद हो गया। लगातार कोशिशों के बाद भी दोनों से संपर्क नहीं हो सका। इस पर चार मई को परिजन जब बहराइच स्थित कमरे पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला और दोनों बहनें लापता मिलीं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों का कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हुआ था, जिन्होंने धमकी भी दी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते दोनों बहनों को गायब किया गया है या उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें