बहराइच/चित्तौरा। जिले में रविवार रात और सोमवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। कोतवाली देहात के भरथरऊवा गांव की कुरैशा (65) सोमवार सुबह बाजार से पैद लौट रही थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में, दरगाह थाना के ऊंचवा पुरैनी गांव के मनोज कुमार (26) की बाइक में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज ने हेलमेट नहीं पहना था।