बहराइच। शहर के दो लोग मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर निवासी दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना जांच की गई। पयागपुर के अनुपम शुक्ल ने बताया कि 50 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच हुई।
नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 37 एंटीजन व 35 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 34 एंटीजन व 31 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 49 एंटीजन व 43 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 170 एंटीजन जांच हुई। जबकि 153 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।