फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात हुए हादसों में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघराघाट ढाबे के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रिश्तेदारी में जा रहे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर जान चली गई।
विज्ञापन

 
जरवलरोड थाना क्षेत्र के मुखियापुरवा गांव निवासी भूपचंद्र (55) पुत्र बुधराम रात करीब 10 बजे जरवलरोड बाजार से घर लौट रहे थे। वह घाघराघाट ढाबे के निकट एक पान की दुकान पर रुके। सामान खरीदकर जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। चीख सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन समेत भाग गया। हादसे मेें भूपचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जरवलरोड पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, गोंडा के करनैलगंज अंतर्गत कादीपुर लालापुरवा गांव निवासी परदेशी (50) पुत्र रामफल की रिश्तेदारी जरवलरोड थाना क्षेत्र के नेवलीतारा गांव में है। बुधवार को मुंडन संस्कार था। उसमें शामिल होने के लिए देर रात परदेशी साइकिल से रिश्तेदारी के लिए निकले थै। रात करीब 10 बजे जब वह लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही परदेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास मौजूद मोबाइल नंबर से की। सूचना पाकर परिवारीजन रोते-बिलखते जरवलरोड पहुंचे हैं। वहीं, रुपईडीहा थाना अंतर्गत बरगदहा चिलबिला निवासी बब्बन सिंह (50) चौरी कुटिया मंदिर गए थे। जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक की डिस्क ब्रेक जाम हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पाकर पहुंचे बाबागंज चौकी के सिपाहियों ने गंभीर हालत में बब्बन सिंह को पीएचसी बाबागंज पहुंचाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें