फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के फखरपुर व जरवलरोड थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसों से दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के थाना उमरी बेगमगंज के बलुआ निवासी सर्वेश श्रीवास्तव अपने रिश्तेदारी में फखरपुर आए थे। शनिवार देर रात वह किसी काम से बाइक से बहराइच शहर गए थे। तभी फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बसंतापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सर्वेश की बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहपुरा निवासी 70 वर्षीय रतनलाल अपने परिवार के साथ रोडवेज बस से लखनऊ जा रहे थे। जरवलरोड थाना अंतर्गत राजधानी ढाबा के सामने बस रुकी तो वह लघुशंका करने के लिए बस से उतरकर सड़क पार करने लगे। तभी अज्ञात वाहन से कुचलकर रतनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जरवलरोड थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें