फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खड़ंजा लगाने के विवाद में दो लोगों की पिटाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा जिले के करनैलगंज चौरी फतुवापुर गांव निवासी दद्दन प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि वह रानीपुर थाना क्षेत्र के टिकईपुरवा में खड़ंजा लगाने का काम करा रहे हैं। आरोप है कि पांच फरवरी को श्याम बिहारी, राजित, सुरेश और मुकेश खड़ंजा लगाने से रोकने लगे। इसका विरोध जताने पर उन्होंने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव कराने आए टिकईपुरवा गांव निवासी ननकू से भी मारपीट की। इससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें