जरवलरोड (बहराइच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दो लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी को साथ ले जाने और बेटी द्वारा घर पर रखी नकदी व जेवर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों पर संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज किया। ग्रामीण का आरोप है कि तीन फरवरी की रात उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। अपने साथ वह घर पर रखी 27400 रुपये नकदी, दो सोने की अंगूठी, नथुनी, दो जंजीर, अंगूठी, बिछिया आदि जेवर ले गई। उसे मुन्ना व सुग्गू अपने साथ ले गए। जब वे मुन्ना के घर जानकारी करने गए तो परिजनों ने मां-बेटे के दावत में बाहर जाने की जानकारी दी। जरवलरोड पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)