फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो में डेंगू व एक मरीज में मलेरिया जैसे लक्षण मिले

Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मौसम के बदलते ही बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे तक ही 930 मरीजों के परचे बन चुके थे, जबकि दोपहर तक यह संख्या बढ़कर 1570 पहुंच गई। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की बढ़ रही संख्या मौसम परिवर्तन का कारण है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़ रही। ज्यादातर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित रहे। जांच के दौरान दो मरीजों में डेंगू व एक मरीज में मलेरिया जैसे लक्षण मिले। इन तीनों के सैंपल जांच के लिए पैथोलॉजी भेज दिए गए।


डॉक्टरों का कहना है कि इस समय वायरल फीवर के केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मच्छरों से बचाव करें, साफ-सफाई रखें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संसाधन और दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों की बढ़ती संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि सभी को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें