फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मस्जिद के रास्ते को लेकर भिड़े दो पक्ष, छह भेजे गए जेल

Sun, 10 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह मस्जिद के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मारपीट लेखपाल की लापरवाही के चलते होने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी अल्ताफ व आजम अली के बीच मस्जिद के रास्ते को लेकर विवाद था। जिसको लेकर एक पक्ष से अमजद अली ने एसडीएम नानपारा को शिकायती पत्र देकर रास्ते को कब्जामुक्त करवाने की मांग की थी। एसडीएम ने जांच के बाद क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर रास्ते को कब्जा मुक्त का आदेश था। आरोप है, कि लेखपाल ने रास्ते को कब्जा मुक्त नहीं करवाया।
जिसके बाद शनिवार को अमजद अली पक्ष के लोग स्वंय कब्जा हटाने लगे और फिर दोनो पक्षों में विवाद हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलाए गए। वहीं महिलाएं धारदार कुल्हाड़ी व फावड़ा लेकर घरों से निकल आईं। जानकारी होने पर थाना प्रभारी परमानंद तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष से चुन्नू, अल्ताफ व फारुक को और दूसरे पक्ष से शाहिद, रौनक व आजम अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें