फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच में पकड़े गए हैदराबाद लूटकांड के दो नेपाली आरोपी

Tue, 10 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद गहनें। - स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
रूपईडीहा। सीमा पर चेकिंग के दौरान रविवार को एसएसबी ने हैदराबाद में हुई लूट के आरोपियाें को पकड़ लिया। दोनों हैदराबाद के जुबली हिल्स क्षेत्र में हुए लाखों की लूट में वांछित थे। इनकी तलाश में हैदराबाद की पुलिस टीम रूपईडीहा आई है।
विज्ञापन


42वीं वाहिनी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रूपईडीहा चेक पोस्ट पर हैदराबाद में हुई लूट की घटना से जुड़े दो नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हैदराबाद के जुबली हिल्स थाना में दर्ज लूट के मामले में की गई।

उन्होंने बताया कि मामले में 6 फरवरी को जुबली हिल्स थाना, हैदराबाद की पुलिस द्वारा 42वीं वाहिनी के कमांडेंट को पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया था। इसके बाद कमांडेंट के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में सघन चौकसी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी क्रम में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे हैदराबाद से उप निरीक्षक केके करुनाकर एवं आरक्षी पी संदीप चेकपोस्ट रुपईडीहा पहुंचे। 8 फरवरी को 42वीं वाहिनी एसएसबी और हैदराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुबह लगभग 11:45 बजे दो संदिग्धों को चेक पोस्ट पार करने का प्रयास करते हुए चिह्नित किया गया।

चेकिंग के दौरान आरोपी कृष्णा चंद (23), निवासी दैलेख वार्ड संख्या-07, थाना रकम कर्णाली, जिला दैलेख, नेपाल व भूपेंद्र शाही (19), निवासी ग्राम आठबीस, जिला दैलेख, नेपाल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी रूपईडीहा की बॉर्डर इन्वेस्टिग्टिंग टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दोनों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने, प्लेटिनम और मोतियों से बने आभूषण मिले। पूछताछ के लिए हैदराबाद पुलिस के निरीक्षक काविउद्दीन एवं आरक्षी विजय कुमार आठ फरवरी की शाम लगभग चार बजे लखनऊ से रूपईडीहा पहुंचे। इसके बाद शाम लगभग छह बजे बरामद आभूषणों और गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें