फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में देर शाम को दो और कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। एक रोगी जरवल और दूसरा फखरपुर ब्लॉक का निवासी है। दो अन्य रोगी मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 136 पहुंच गई है। इनमें 119 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जरवल विकास खंड के नासिरगंज निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि फखरपुर ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। दोनों को कोविड लेवल अस्पताल चित्तौरा में भर्ती कराया जा रहा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 136 हो गई है। इनमें 119 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 17 का इलाज चल रहा है।
जरवल की एक महिला लखनऊ में मिली संक्रमित
बहराइच। जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी 90 वर्षीय महिला हार्ट की बीमारी से ग्रसित है। महिला पेस मेकर (हार्ट में लगाने वाली बैट्री) के सहारे जीवन काट रही है। एक हफ्ता पूर्व पति लखनऊ इलाज कराने गया। इसके बाद वृद्ध को परेशानी हुई तो वह भी इलाज कराने लखनऊ गई। वृद्ध दंपती के दो पुत्र लखनऊ के राजाजीपुरम सी ब्लॉक में रहते हैं। दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। इलाज से तीन दिन पहले महिला की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें वह संक्रमित निकली। ऐसे में लखनऊ स्वास्थ्य प्रशासन ने राजाजीपुरम में संचालित दुकान को बंद कराते हुए पुत्रों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। वहीं महिला के पति जरवल के कृष्णानगर स्थित अपने आवास आ गए। उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल का कहना है कि जरवल सीएचसी अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई थी। लेेकिन परिवार के लोगों द्वारा अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर पॉजिटिव महिला घर पर थी। तो वहां पर रिपोर्ट मिलने के बाद हॉटस्पाट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें