फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्य धरे, 16 बाइकें बरामद

Sat, 01 Jul 2023 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव पुलिस ने दो दिन पूर्व कोतवाली देहात द्वारा पकड़े गए गैंग के एक शातिर सदस्य और उसके साथी को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर चोरी की 16 बाइकें बरामद की गईं हैं। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जहां कोतवाली देहात पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 बाइकें बरामद की थीं तो शुक्रवार रात रामगांव पुलिस ने भी गैंग के दो सदस्यों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 बाइकें बरामद की हैं। थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह के बताया कि कोतवाली देहात की ओर से पकड़े गए दो चोरों ने खजुहा निवासी रफीक के सक्रिय सदस्य होने की बात कही थी।
इसके बाद रफीक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गई। शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसके एक अन्य साथी बदलूपुरवा निवासी अनिल मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की 16 बाइकें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर रफीक व अनिल का लंबा आपराधिक इतिहास है। रफीक पर कोतवाली देहात व रामगांव थाने पर चोरी, जालसाजी समेत छह मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अनिल पर भी चार मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चोरी गैंग के फरार आरोपियों अतीन व सलमान की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जयहिन्द विश्वकर्मा, कन्हैया दीक्षित, शशिप्रताप सिंह, अजेश कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें