फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जरूरतमंदों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड : डिप्टी सीएम

Sat, 01 Jul 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के हर जरूरतमंद को आयुष्मान कार्ड मिलेगा। पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये बातें मिहींपुरवा विकासखंड के कुड़वा में राष्ट्रीय सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा में कहीं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के वर्चुअल कार्यक्रम का लगभग डेढ़ घंटे तक प्रसारण हुआ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि एनीमिया वह आनुवांशिक बीमारी है, जो माता-पिता में होने पर होती है। 70 वर्ष बीतने के बाद अभी तक किसी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने गरीब आदिवासी लोगों को ध्यान में रखा। अभियान चलाकर सात करोड़ लोगों की सिकिल सेल रोग की जांच कराई जाएगी। सिकिल सेल पोर्टल को राजकीय पोर्टल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान पांच गरीबों को आयुष्मान कार्ड दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को स्वास्थ्य शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थसेन सारथी शर्मा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, सदस्य विधान परिषद प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।

27 लोगों को बांटा सिकिल सेल एनीमिया कार्ड
डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि एक से 40 वर्ष तक आयु के सभी लक्षित व्यक्तियों की जांच कर डाटा एकत्र कर लें। जिससे इस जानलेवा बीमारी का खात्मा किया जा सके। जिले के थारू बाहुल्य ग्रामों में चलाए गए अभियान के दौरान पॉजीटिव पाए गए 27 लोगों को सिकिल सेल एनीमिया कार्ड वितरित किया गया।

चंद्रशेखर रावण के हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा
उप मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण मेरे मित्र हैं। सरकार उनको पूरी सुरक्षा देगी। उन्होंने कहा कि उनके हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से जो खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें