फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की दो मशीनें सीज

Tue, 23 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सीज करते कर्मचारी
विज्ञापन
घटतौली के मामले में मंगलवार को दोपहर भुजंगा स्थित श्रीहरि किसान सेवा केंद्र की दो मशीनों को जांच टीम ने सीज कर दिया। इन मशीनों से पेट्रोल प्रति पांच लीटर पर चालीस एमएल व डीजल पचास एमएल कम दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर घटतौली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम भिनगा सौरभ दुबे के नेतृत्व में दोपहर को टीम ने भुजंगा स्थित श्रीहरि किसान सेवा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने पांच लीटर डीजल की माप की। इसमें पचास एमएल डीजल कम पाया गया। जबकि पांच लीटर पेट्रोल की माप में चालीस एमएल पेट्रोल कम पाया गया। जिसके चलते टीम ने पेट्रोल पंप की दो मशीनों को सीज कर दिया।

इस दौरान टीम में जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह, बाट माप निरीक्षक अरविंद मिश्रा, जिला तेल समन्वयक बृजेश कुमार बुंदेला व पूर्ति निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दीक्षित सहित कंपनी के दो टेकभनीशियन मौजूद रहे।
विज्ञापन


छापेमारी के बारे में एसडीएम भिनगा सौरभ दुबे ने बताया कि रुटीन जांच के तहत पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच की गई थी। जांच के दौरान दो मशीनों द्वारा घटतौली किए जाने की पुष्टि हुई है। इसलिए दोनों मशीनों को सीज कर इसकी सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सहित अन्य लोगों को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें