फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हमीरपुर में दो तेंदुओं ने किया हमला, सात लोग जख्मी

विज्ञापन
ग्रामीणों पर हमला कर खेत में घुसा तेंदुआ।
विज्ञापन
बौंडी। थाना रामगांव के खैरटिया हमीरपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो तेंदुओं ने हमलाकर सात लोगों को घायल कर दिया। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराने के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए इलाके में दो स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन


खैरटिया हमीरपुर गांव में शुक्रवार सुबह गांव निवासी महिला सलामुन (40) केले के बाग में घास काटने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद दो तेंदुओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देखते ही तेंदुए और हिंसक हो गए और दोनों ने मिलकर अफसर (60), अब्दुल वाजिद (15), सैय्यद (24), हकीम (55), कसीरुद्ददीन (17) व जावेद (16) को भी घायल कर दिया। इस बीच और ग्रामीण जुटे तो दोनों तेंदुए भागकर खेत में घुस गए। तेंदुओं के हमले में सलामुन और हकीम को गंभीर जख्म आ गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर घेरा खेत
हमले से नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खेत का घेराव कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही डीएफओ के सुंद्रेशा व रेंजर मोहम्मद साकिब समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। रेंजर मोहम्मद साकिब ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए दो स्थानों को चिह्नित कर पिंजरे लगाए गए हैं। शीघ्र ही दोनों तेंदुओं को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें