फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला काट दो लाख की संपत्ति चुराई

Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। इसी दुकान में पांच दिन पूर्व भी चोर हाथ साफ कर चुके हैं। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला मीराखेलपुरा निवासी दिनेश नारायण अग्रवाल की जूते की दुकान शहर के चौक बाजार में स्थापित है। शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होने के चलते दुकान बंद था। रात में चोरों ने दुकान का दरवाजा और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोर दुकान में स्थापित लक्ष्मी-गणेश और दुर्गा की आधा-आधा किलो चांदी की प्रतिमा, 30 हजार रुपये नगदी व 12 से अधिक ब्रांडेड जूते समेट ले गए। एक जोड़ी जूतों की कीमत लगभग छह जार के आसपास थी। लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। व्यवसायी दिनेश ने बताया कि पांच दिन पूर्व ही चोर दुकान से 50 हजार से अधिक की संपत्ति समेट चुके हैं। इस मामले में दिनेश ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। चौक बाजार के प्रतिष्ठान में हुई चोरी की वारदात से बाजार के अन्य व्यवसायी दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें