फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहसिंघा के सींग के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुपईडीहा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर व बरामद बारहसिंघा की सींग व सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बारहसिंघा के दो सींग, सवा दो किलो चरस, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए। बरामद सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक दोनों अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। बरामद सामान की कीमत 70 लाख रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट के जवान और पुलिस टीम संयुक्त गश्त कर रही थी। कमांडेंट ने बताया कि इनपुट पर जवानों की टीम गठित की गई। जवान गश्त करते हुए बार्डर आउट पोस्ट के निकट सीमा पर पहुंचे। इसी दौरान नेपाल से दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से बारहसिंघा के दो सींग, सवा दो किलो चरस, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस और एसएसबी जवानों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस टीम आरोपियों को थाने लेकर आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि शातिर तस्करों की पहचान रुपईडीहा के बनकुटी निवासी कमरुद्दीन और खैरीघाट के इमामगंज निवासी मोइनुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। कमांडेंट ने बताया कि दोनों नेपाल और भारत में तस्करी का काम करते थे। दोनों अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें