फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दायित्व में लापरवाही पर दो निरीक्षक व तीन दरोगा लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दायित्व में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को दो निरीक्षक और तीन दरोगाओं को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सात निरीक्षक और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को जल्द नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रामकुमार राजभर को फखरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रेमपाल सिंह को मटेरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और दरगाह शरीफ के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। बाबागंज चौकी प्रभारी शिवेश कुमार शुक्ला, मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह और फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान को भी लाइन हाजिर किया गया है।

रामगांव थाने में तैनात दरोगा गुरुसेन सिंह को नानपारा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जनसंपर्क अधिकारी दरोगा चंद्र प्रताप सिंह को दरगाह शरीफ थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। रिसिया थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमितेंद्र सिंह को दरगाह शरीफ का प्रभारी बनाया गया है। दरगाह चौकी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह को बाबागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। सुजौली थाने में तैनात दरोगा हेमंत कुमार चौधरी को नवाबगंज की समतलिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें