बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए शनिवार को दो निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी समेत 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक रामसिंगार को अपराध शाखा तथा निरीक्षक राजमन यादव को दरगाह थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को फील्ड यूनिट शाखा, शिवम पांडेय को साइबर क्राइम थाना, इंद्रासन यादव, रमेश सिंह, रामदरश यादव और रामजीत को जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। वहीं एसआई विजेंद्र सिंह और विजय कुमार को मोतीपुर थाना, सौरभ कुमार मिश्रा को रानीपुर थाना तथा प्रकाश सिंह को मुर्तिहा कोतवाली भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अमरजीत मिश्रा को दरगाह थाना में तैनाती दी गई है।