फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मस्जिद पर कब्जे को लेकर भिड़े दो गुट

Sun, 18 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद पर कब्जे को लेकर रविवार को मुस्लिमों के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचौलिया स्थित एक मस्जिद की कब्जेदारी को लेकर मुसलमानों के दो गुट देवबंदी व बरेलवी आमने सामने हो ग। दोनों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मस्जिद का रजिस्ट्रेशन देवबंदियों के नाम पर है और मस्जिद पर इनका कब्जा है। लेकिन बरेलवी मुसलमान भी इस पर अपना दावा ठोंकते हैं। बरेलवी ज्यादा संख्या में होने के चलते आए दिन मस्जिद पर कब्जे का प्रयास भी करते हैं। कब्जे को लेकर ही रविवार को दोनों पक्ष आमने सामने हुए और मारपीट हुई।
थाना प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि मस्जिद के कब्जे को लेकर प्रकरण हाईकोर्ट में चल रहा है। दोपहर में दोनों गुटों के लोगों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से चार-चार लोगों पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें