फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कटान की जद में आए पांच घर सरयू में समाए दस बीघे खेत

Mon, 29 Jul 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के टिकुरी में खेत की कटान करती नदी। -संवाद
विज्ञापन
महसी के टिकुरी गांव की ओर तेजी से बढ़ रही नदी
विज्ञापन

कटान पीड़ित खुद गिरा रहे अपना आशियाना

संवाद न्यूज एजेंसी

महसी (बहराइच)। सरयू का जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। सरयू की लहरें बीते कई दिनों से महसी तहसील क्षेत्र के टिकुरी गांव में कहर बरपा रही हैं। रविवार को नदी ने दस बीघे कृषि योग्य भूमि की कटान कर खुद में समाहित कर लिया। वहीं पांच घरों को कटान की जद में खड़ा कर दिया। जिससे डरे ग्रामीण खुद अपने घरों पर हथौड़ा चला रहे हैं।

महसी तहसील के टिकुरी गांव में बीते कई दिनों से सरयू नदी कटान कर रही है। रविवार को नदी ने गांव निवासी अमरेश, अखिलेश, सुशील कुमार, मूल चंद, मुन्नी देवी, सुधीर कुमार आदि की लगभग दस बीघे कृषि योग्य जमीन को कटान की जद में ले लिया। इसमें कई बीघे जमीन पर धान की फसल भी लगी थी। यही नहीं कटान करते हुए नदी गांव के करीब पहुंच गई है। गांव निवासी फारूक, अहमद अली, कलीम, रामजस व मुन्नी लाल के घर नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि ये पांचों घर कभी भी नदी में समा सकते हैं। कटान के भय से रविवार को गांव निवासी कई ग्रामीण अपने परिजनों के साथ घर का जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए। बताते चलें कि नदी ने अब तक 14 घरों व आठ एकड़ जमीन को काटकर नदी में समाहित कर लिया है और तेजी से गांव की ओर से बढ़ रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी ने बताया कि टिकुरी गांव के लगभग सभी कटान पीड़ितों को बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। कटान प्रभावित गांव की बराबर निगरानी की जा रही है। पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें